मानसरोवर साहित्य मंच

मानसरोवर साहित्य मंच
साहित्य संगम - कला, शब्द और संस्कृति

मुंबई की लेखिका रिंकी सिंह 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से सम्मानित

 मुंबई की लेखिका रिंकी सिंह 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से सम्मानित

लखनऊ। मुंबई की जानी-मानी साहित्यकार एवं कवयित्री रिंकी सिंह को समकालीन हिंदी साहित्य में उनके निरंतर और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से अलंकृत किया गया है।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह के कर-कमलों द्वारा उन्हें यह मान-सम्मान प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन 'निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट' (संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा एवं अध्यक्ष अब्दुल अजीज सिद्दीकी) के तत्वावधान में महादेवी वर्मा जी की स्मृति में आयोजित हुआ था।

रिंकी सिंह को यह सम्मान उनके संवेदनशील लेखन, सामाजिक सरोकारों और विचारपरक रचनाधर्मिता के लिए दिया गया। समारोह में देशभर के गणमान्य साहित्यकारों और प्रबुद्धजनों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

सम्मान प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए रिंकी सिंह ने आयोजकों के प्रति आभार जताया और कहा कि महादेवी वर्मा जी के नाम से जुड़ा यह पुरस्कार उनके साहित्यिक सफर का एक भावुक और गौरवपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें समाज में मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को रेखांकित करने वाले लेखन के लिए सदैव प्रेरित करता रहे


गा।

Powered by Blogger.