मानसरोवर साहित्य मंच

मानसरोवर साहित्य मंच
साहित्य संगम - कला, शब्द और संस्कृति

राममयी काव्यगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ (दिनेश कुमार) राम आएंगे इसी लहर को तेज करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा मयी वातावरण में डूब जाने के लिए अयोध्या महोत्सव 2024 बड़ी धूमधाम से मनाया। जिसका आयोजन मानसरोवर साहित्य अकादमी ने किया, यह कार्यक्रम 5 दिनों तक चला द्य इस महोत्सव में राममयी काव्यगोष्ठी का कार्यक्रम प्रमुख रहा, जिसमें विभिन्न राज्यों और विदेशों के राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह कार्यक्रम ऑनलाइन करवाया गया।


इस कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, हॉगकॉंग, कैनेडा, अमेरिका आदि देशों से राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया द्य इस कार्यक्रम में कविता लेखन कार्यक्रम का भी आयोजन करवाया द्य सभी राम भक्तों को राममयी काव्यगोष्ठी के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों से लेकर 95 वर्ष तक के राम भक्तो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसका मानसरोवर आभार व्यक्त करता है कि ऐसे धर्म की रक्षा करने वाले भक्तों के कारण भारत की सकारात्मक ऊर्जा विदेशों को भी प्रभावित कर रही है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी राम भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से प्रार्थना की गई की 22 जनवरी को दीपक अपने घर में जरूर जलाएं क्योंकि दीपावली एक बार फिर आ रही है द्य संस्थापक श्री मान सिंह सुथार जी ने बताया कि यह कार्यक्रम 22 जनवरी तक चलाया गया द्य जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, काव्यगोष्ठियों का आयोजन किया गया और भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया द्य जो भी हमारे मंच के कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं वह मानसरोवर साहित्य अकादमी, राजस्थान के पेज से जुड़कर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। मान सिंह सुथार जी ने जो इस मंच के संस्थापक हैं, उन्होंने अध्यक्षा सिया भारती जी, सचिव अरविंद भ्रमर जी, संरक्षक महेंद्र मौर्या जी, डॉयरेक्टर वंदना ठाकुर जी, महासचिव लोकेश आजाद जी, वरिष्ठ सलाहकार सतीश गुप्ता जी, मुख्य संचालकों सविता जैन जी, पूजा सूद डोगर जी, अनीता मौर्या नवजात जी, अनुसुभा सिंह अनुवीर जी, विजय लक्ष्मी जलज जी, ज्योति जी, नरेंद्र पाठक जी, संगीता जी, युद्धवीर बिष्ट जी, सरिता वर्मा तरंगिणी जी, अर्चना झा आदि का आभार प्रकट करते हुए उन्हें श्री राम गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

Powered by Blogger.