मानसरोवर साहित्य मंच

मानसरोवर साहित्य मंच
साहित्य संगम - कला, शब्द और संस्कृति

उन्नाव की लाडली बेटी कवयित्री एकता गुप्ता को प्रतिष्ठित 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026' से किया गया अलंकृत


 उन्नाव की लाडली बेटी कवयित्री एकता गुप्ता को प्रतिष्ठित 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026' से किया गया अलंकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रतिष्ठित 'निराला सभागार' में निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस भव्य साहित्यिक समारोह में उन्नाव की लाडली बेटी एवं सुप्रसिद्ध रचनाकार एकता गुप्ता 'बिटिया' को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान और उत्कृष्ट सृजन के लिए प्रतिष्ठित ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से विभूषित किया गया।

समारोह के दौरान संस्था की संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा और अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी सहित मंच पर आसीन पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह जी एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा एकता गुप्ता को स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर देश के विभिन्न कोनों से आए अनेक लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकारों, विचारकों, कलाप्रेमियों और गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत एकता गुप्ता ने संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा, अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं ट्रस्ट के प्रति हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी की शीर्षस्थ कवयित्री महादेवी वर्मा जी के नाम से जुड़ा यह सम्मान मिलना उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह उपलब्धि साहित्यिक दायित्वों के प्रति और अधिक निष्ठावान रहने का संकल्प देती है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने उन्हें इस गौरवमयी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Powered by Blogger.