ज्ञानोत्कर्ष अकादमी भारत द्वारा ग्यारह विभूतियों को मिला सम्मान, जताई खुशी
बिहार, (दिनेश कुमार)
भारत की एकमात्र निस्वार्थ, निशुल्क संस्था ज्ञानोत्कर्ष अकादमी द्वारा देश के 11 विभूतियों को विशेष रूप से ज्ञानोत्कर्ष सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। जिसमें संस्था के संस्थापक रूपेश कुमार एव संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अनुजा वाजपेई के द्वारा चुने हुये महान विभूतियों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
सभी महानुभाव देश के प्रतिष्ठित अतुलनीय कार्य किए और कर रहे है जिसमें राजस्थान से मल्टीनेशनल स्पीकर/सिंघानिया यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर प्रो. डॉ. सोहनराज तातेङ, मुंबई यूनिवर्सिटी की पूर्व डीन, साहित्यकार, वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी प्रो. डॉ. ललिता बी. जोगड़, निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट, लखनऊ की संस्थापक, कवयित्री, कंट्री ऑफ इंडिया की ब्यूरो चीफ, PMWJA की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रीमा सिन्हा, कंट्री ऑफ इंडिया अखवार के संस्थापक/PMWJA उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अब्दुल अजीज सिद्दिकी, अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार, असम की संस्थापक/कवयित्री डॉ दीपिका सुतोदिया, मध्य प्रदेश, अनूपपुर की मंचीय कवयित्री सरिता श्रीवास्तव सृजन, बिहार पटना की मॉडल, कवयित्री, सिलीगुड़ी राज्य ब्यूटी कांटेस्ट विजेता, लेखिका, बिहार खादी ग्रामोद्योग की ब्रांड एंबेसडर एवं बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा कुमारी, राजस्थान के मानसरोवर साहित्य अकादमी के संस्थापक/अध्यक्ष, साहित्यकार मानसिंह सुधार, असम से कलम की खनक फाउंडेशन की संस्थापक/प्रामाणिक योग चिकित्सक एवं आंतरिक अभियंता डॉ कनक लता जैन, दिल्ली से कशिश काव्य मंच रजिस्टर्ड साहित्यिक संस्था की अध्यक्षा/संस्थापिका कंचन वाष्र्णेय कशिश, एव छत्तीसगढ से युवा कवयित्री टोलिना विशाल शर्मा जी को सम्मानित किया गया।
सभी को संस्था की ओर से शुभकामनाएं प्रदान किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
