मानसरोवर साहित्य मंच

मानसरोवर साहित्य मंच
साहित्य संगम - कला, शब्द और संस्कृति

सविता जैन मनस्वी: एक साहित्यिक व्यक्तित्व

सविता जैन मनस्वी

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली सविता जैन मनस्वी एक प्रतिभाशाली साहित्यकार, कवयित्री, और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म हिसार, हरियाणा में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा बीए तक पूरी की है।

साहित्यिक योगदान

सविता जैन मनस्वी ने बचपन से ही लिखने का शौक था। उन्होंने नाटक, कविता, और भजन लिखे हैं और उन्हें मंच पर प्रस्तुत भी किया है। उनके द्वारा लगभग 50 लघु और 15 दीर्घ नाटक लिखे गए हैं और मंच पर उनके निर्देशन में तीन तीन घंटे के सफलतापूर्वक मंचित किए गए हैं। उनकी रचनाएं अखबार राजेश मुंबई सच की दस्तक ग्राम टुडे स्वस्ति संदेश और सांझा संकलन काव्य धारा, सितारे रहेंगे, मेरे राम इत्यादि में प्रकाशित हुई हैं।

सामाजिक कार्य

सविता जैन मनस्वी विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर सेवा कार्यों में सक्रिय हैं। वे जैन मिलन, लायनेस क्लब, शुभकामना परिवार, विद्या ग्रेस फाउंडेशन, इत्यादि संस्थाओं की सदस्य हैं। वे नगर निगम सेवा कार्य, एनजीओ में बालिकाओं को मोटिवेट करना, नागरिक सुरक्षा में सेक्टर वार्डन के रूप में कार्यरत हैं।

पुरस्कार और सम्मान

सविता जैन मनस्वी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अनेक पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक संयोजिका अवार्ड सहित 150 से अधिक शील्ड और मोमन्टों प्राप्त हुए हैं।

यूट्यूब चैनल

सविता जैन मनस्वी का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वे अपनी रचित रचनाओं की प्रस्तुति देती हैं।

Powered by Blogger.