मानसरोवर साहित्य मंच

मानसरोवर साहित्य मंच
साहित्य संगम - कला, शब्द और संस्कृति

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री व कलाकार दीप्ति शाक्य 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से अलंकृत

 अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री व कलाकार दीप्ति शाक्य 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से अलंकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूँ की निवासी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित द्विभाषी कवयित्री, कलाकार एवं रेकी ग्रैंड मास्टर दीप्ति शाक्य को साहित्य और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित भव्य राष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह के कर-कमलों द्वारा उन्हें यह मान-सम्मान प्रदान किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम 'निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट' की संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा एवं अध्यक्ष अब्दुल अजीज सिद्दीकी के संयोजन में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात कवयित्री महादेवी वर्मा जी की पावन स्मृति में आयोजित हुआ।

स्पेन की अंतर्राष्ट्रीय संस्था CIESART की आधिकारिक सदस्य दीप्ति शाक्य हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में निरंतर सृजनरत हैं। वैश्विक स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर चुकीं दीप्ति शाक्य की रचनाएं एवं कलाकृतियां देश-विदेश के कई संकलनों, पत्रिकाओं और कॉफी टेबल बुक्स का हिस्सा बन चुकी हैं। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर सराहना व्यक्त की।

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत दीप्ति शाक्य ने आयोजकों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि महादेवी वर्मा जी जैसी महान साहित्यिक विभूति की स्मृति में जुड़ा यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायी है, जो उन्हें साहित्य, कला और हीलिंग के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवीय संवेदनाओं को प्रसारित करने का नया संबल प्रदान करे


गा।

Powered by Blogger.