कवयित्री डॉ. लक्ष्मी चौहान 'रोशनी' 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से सम्मानित
कवयित्री डॉ. लक्ष्मी चौहान 'रोशनी' 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से सम्मानित
लखनऊ। उत्तराखंड की प्रख्यात शिक्षिका, लेखिका एवं कवयित्री डॉ. लक्ष्मी चौहान 'रोशनी' को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026' से अलंकृत किया गया है।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित भव्य समारोह में पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह के कर-कमलों द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 'निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट' (संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा एवं अध्यक्ष अब्दुल अजीज सिद्दीकी) द्वारा ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित महादेवी वर्मा जी की पावन स्मृति में आयोजित किया गया था।
डॉ. लक्ष्मी चौहान को यह सम्मान उनकी छायावादी संवेदना, नारी शक्ति, आध्यात्मिकता और समाजोपयोगी सृजन के लिए दिया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए विद्वानों और साहित्यकारों ने भाग लिया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. लक्ष्मी चौहान ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महादेवी वर्मा जी जैसी कालजयी रचनाकार की स्मृति में मिला यह सम्मान उनके लिए गौरव का क्षण है, जो उन्हें भविष्य में और अधिक संवेदनशील व सार्थक लेखन की प्रेरणा देगा।
