कवयित्री शिखा खुराना ‘कुमुदिनी’ को ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान’
कवयित्री शिखा खुराना ‘कुमुदिनी’ को ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान’
नई दिल्ली: सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं साहित्यकार शिखा खुराना ‘कुमुदिनी’ को निहारिका साहित्यिक मंच (कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट) द्वारा प्रतिष्ठित ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान’ से अलंकृत किया गया है। यह अलंकरण मंच के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर आयोजित भव्य समारोह में उनकी संवेदनशील लेखनी, निरंतर सृजन और साहित्यिक साधना के लिए प्रदान किया गया। मंच की संस्थापिका रीमा सिन्हा और अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार में प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी पद से सेवानिवृत्त शिखा खुराना ‘साहित्य संगम मंच’ की संस्थापिका एवं ई-पत्रिका ‘संगमिका’ की संपादक हैं। वे 18 से अधिक पुस्तकों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं, जिनमें जीवन आनंद, रंग-ए-ख़्याल, गुनगुनी धूप, Ink of Tears और Season of Soul प्रमुख हैं। कवि पद्माकर सम्मान व काव्य शिल्पी सम्मान सहित लगभग 1500 सम्मान-पत्र प्राप्त कर चुकीं शिखा खुराना की इस उपलब्धि पर साहित्यिक जगत ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है
।
