मानसरोवर साहित्य मंच

मानसरोवर साहित्य मंच
साहित्य संगम - कला, शब्द और संस्कृति

मुंबई की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुमंगला सुमन को प्रतिष्ठित 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026' से किया गया अलंकृत

 मुंबई की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुमंगला सुमन को प्रतिष्ठित 'महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026' से किया गया अलंकृत

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रतिष्ठित 'निराला सभागार' में निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस भव्य साहित्यिक समारोह में मुंबई की विख्यात साहित्यकार एवं रचनाकार सुमंगला सुमन को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान, निरंतर सृजनशीलता और उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से विभूषित किया गया।

​समारोह के दौरान संस्था की संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा और अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी सहित मंच पर आसीन पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह जी एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा सुमंगला सुमन को स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

​इस अवसर पर देश के विभिन्न कोनों से आए अनेक लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकारों, विचारकों, कलाप्रेमियों और गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

​सम्मान ग्रहण करने के उपरांत सुमंगला सुमन ने संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा, अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं ट्रस्ट के प्रति हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य की कालजयी रचनाकार महादेवी वर्मा जी के नाम से जुड़ा यह सम्मान प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें साहित्य और समाज के प्रति और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ सृजनरत रहने की ऊर्जा प्रदान करता है। समारोह के समापन पर उपस्थित सभी रचनाकारों एवं अतिथियों ने उन्हें इस गरिमामयी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं


दीं।

Powered by Blogger.