मानसरोवर साहित्य अकादमी ने अप्रैल माह के शीर्ष योगदानकर्ताओं को किया सम्मानित, सक्रियता के लिए जताया आभार
*गंगानगर, 30 अप्रैल 2026।* मानसरोवर साहित्य अकादमी (राजस्थान) ने अप्रैल माह 02 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 के दौरान अपनी लेखनी और सक्रिय भागीदारी से अकादमी के पटल को जीवंत बनाए रखने वाले सदस्यों का सम्मान किया।
अकादमी के संस्थापक मानसिंह सुथार ने सभी ऊर्जावान एवं कर्मठ सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य की इस अनवरत यात्रा में आपका सहयोग सराहनीय है। हमें गर्व है कि आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं।
*अप्रैल माह के शीर्ष योगदानकर्ता*
अकादमी द्वारा इस माह सक्रियता के आधार पर निम्नलिखित साहित्यकारों को शीर्ष योगदानकर्ता घोषित किया गया:
1. श्री दशरथ तिवारी जी
2. श्री बिनोद कुमार सिंह जी
3. श्री जवाहर लाल जी
4. श्री बाबू लाल शर्मा ‘बौहरा’ जी
5. श्री विजय कुमार जी
6. श्री मेवाराम शुक्ला जी
7. श्रीमती सुनीता तिवारी जी
8. श्रीमती विमलेश श्रीवास्तव जी
9. श्री टी. के. पाण्डेय जी
10. श्रीमती कामिनी हजेला जी
संस्थापक मानसिंह सुथार ने सभी सम्मानित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, _“शब्दों के इस अर्पण को, हम सादर नमन करते हैं, आपकी सक्रिय भागीदारी का, हम हृदय से अभिनंदन करते हैं।”_ उन्होंने कामना की कि सभी की लेखनी और सक्रियता इसी प्रकार पटल की शोभा बढ़ाती रहे।
अकादमी ने सभी सदस्यों से साहित्य सृजन की इस यात्रा में निरंतर सहयोग की अपेक्षा की है।









